Contact for Advertisement 9354759354


Infant Falls onto the Road: शराब के नशे में धुत दंपत्ति की लापरवाही, सड़क पर गिरा चार महीने का मासूम

- Photo by : social media

  Published by: md anish ,   Edited By: md anish, Date: 27/06/2026 12:01:11 pm Share:
  • Published by: md anish ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 27/06/2026 12:01:11 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ बच्चे को को अपनी माँ की गोद में सुरक्षित होना चाहिए था, वही महज 4 महीने का बच्चा अगर सड़क पर गिर जाए और उसके माता-पिता को खबर भी न हो तो क्या आप यकीन करेंगे। 

विस्तार

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ बच्चे को को अपनी माँ की गोद में सुरक्षित होना चाहिए था, वही महज 4 महीने का बच्चा अगर सड़क पर गिर जाए और उसके माता-पिता को खबर भी न हो तो क्या आप यकीन करेंगे। दंपत्ति की लापरवाही के कारण एक मासूम की जान जाते-जाते बची। जानिए पूरी खबर विस्तार में। 

दरअसल ये मामला चंद्रपुर जिले के भूसी पुलिस थाने का हैं, जहाँ माँ की गोद से उसका ही चार महीने का बेटा गिर गया और उसे एहसास भी नहीं हुआ। बताया जा रहा हैं की दोनों दंपत्ति शराब के नशे में अपने चार महीने के बेटे और ढ़ाई साल की बेटी के साथ बाइक पर सवार हो कर कही जा रहा थे, इसी दौरान बाइक के पीछे बैठी नशे में धुत महिला की गोद में  बैठा बच्चा अचानक उसके हाथ से छूटकर नीचे सड़क पर गिर गया और नशे में धुत महिला को इसका एहसास भी नहीं हुआ की उसका मासूम बेटा पीछे ही छूट गया। 

नशे में पति-पत्नी हुए धुत 

बताया जा रहा हैं की इतना ही नहीं, बल्कि कुछ ही दूरी पर करीब 700 मीटर आगे जाने के बाद उनकी बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसके वजह से पूरा परिवार सड़क पर गिर गया लेकिन हैरानी की बात तो ये हैं की इस घटना के बाद भी दोनों दंपत्ति को एहसास भी नहीं हुआ की उनका महज चार महीना का मासूम बेटा पीछे ही छूट गया हैं। 

कैसे बचाई गई बच्चे की जान 

इसी बीच गनीमत यह रही की राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर सड़क पर पड़े मासूम बच्चे पर पड़ी। उन्होंने बिना देरी किए भिसी पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मंगेश भोंगडे, पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र वाघ और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले मासूम को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उसका इलाज होने से उसकी जान बच गई। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे को केवल मामूली चोटें आई हैं।

Related News


Featured News