Contact for Advertisement 9354759354


Drunk driving fatality: नशे में धुत कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को कुचला, बुजुर्ग की हुई मौके पर मौत 

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: md anish , दिल्ली  Edited By: md anish, Date: 08/06/2026 02:09:04 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: md anish ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 08/06/2026 02:09:04 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली के मोती नगर में फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को नशे में धुत कार चालक ने कार पर नियंत्रण खोकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली के मोती नगर में फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को नशे में धुत कार चालक ने कार पर नियंत्रण खोकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी हर्षित राज डोगरा को गिरफ्तार कर उसकी मेडिकल जांच कराई, जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। जानिए पूरी खबर विस्तार में।

3:50 बजे मिली थी हादसे की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, राजौरी गार्डन चौक पर सड़क हादसे की सूचना पुलिस को रविवार सुबह करीब 3:50 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्हें करीब 55 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला, जिसके कारण अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, जब वे घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार किया, तो उन्हें उसकी हालत संदिग्ध लगी। पुलिस ने इसे नजरअंदाज न करते हुए तुरंत आरोपी का मेडिकल कराया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। आरोपी की पहचान रमेश नगर निवासी 27 वर्षीय हर्षित राज डोगरा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नजफगढ़ में उसकी टेलरिंग की दुकान है और शनिवार रात वह मानसरोवर गार्डन में अपने एक दोस्त से मिलने गया था। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शराब पी और दोस्त को घर छोड़ने के बाद गाड़ी से वापस घर लौटते वक्त उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।