Contact for Advertisement 9354759354


उत्तर प्रदेश: 5 से 21 जून तक व्यापक जनसंपर्क अभियान की तैयारी, सीएम योगी ने की समीक्षा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: JItendra Chaubey , उत्तर प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 30/05/2026 01:50:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: JItendra Chaubey ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 30/05/2026 01:50:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में मंत्रिमंडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में आयोजित होने वाले व्यापक जनसंपर्क अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में मंत्रिमंडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में आयोजित होने वाले व्यापक जनसंपर्क अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान 05 जून से 21 जून तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर लंबी ‘प्रगति पथ यात्रा’ निकाली जाएगी। इस दौरान जनप्रतिनिधि गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे, चौपाल लगाएंगे तथा ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे। साथ ही प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, चिकित्सक, उद्यमी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि 11 और 12 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मंत्रीगण जनपद स्तर पर पत्रकारों से संवाद करेंगे। 13 और 14 जून को सांसद एवं विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मीडिया संवाद के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि 14 से 16 जून के बीच सभी विकास खंडों और नगरीय निकायों में जनकल्याण मेले आयोजित किए जाएं, जिनमें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इन मेलों में आरोग्य शिविर, पशु स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य जनहितकारी कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसके बाद 16 और 17 जून को जनपद स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लाभार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और किसानों के लिए प्राकृतिक खेती से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

18 और 19 जून को केंद्र सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी विकास खंडों और नगरीय निकायों में व्यापक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों को सफल, समन्वित और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए।
 


Featured News