Contact for Advertisement 9354759354


Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

- Photo by : SOCIAL MEDIA

दिल्ली  Published by: Shubhi Shikha Nayal , दिल्ली  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 12/09/2026 04:02:29 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 12/09/2026 04:02:29 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में छेड़छाड़ के आरोप को लेकर एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर देने वाला मामला सामने आया है।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में छेड़छाड़ के आरोप को लेकर एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर देने वाला मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अंकुर एन्क्लेव के रहने वाले 44 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है। वह पेशे से पेंटर थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन-चार लोगों पर पिटाई का आरोप

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात को करीब तीन से चार लोगों ने राजकुमार के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि एक महिला ने राजकुमार पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इसी आरोप के बाद विवाद बढ़ा और उसके साथ कथित तौर पर जमकर मारपीट की गई। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया हैं की मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजकुमार को परिजन तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहाँ हालत बिगड़ने पर उन्हें राजीव गांधी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने इलाज के दौरान राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।

सुबह पुलिस को दी घटना की सूचना

परिजनों का कहना हैं की घटना के बाद वे रात में ही राजकुमार का शव लेकर घर लौट आए थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और घटना से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया हैं की राजकुमार के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है। मृतक के भाई गिरीश कुमार ने भी घटना से जुड़ी जानकारी दी है। परिवार की ओर से मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप की और उसके बाद राजकुमार के साथ लोगों ने की मारपीट की पुष्टि की जा रही हैं। पुलिस घटना के दौरान मौजूद लोगों और अन्य संभावित साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आए सबूतों के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


Featured News