-
☰
Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: बिहार के सीतामढ़ी से चौका देने वाली खबर सामने आई हैं, जहाँ जिला पार्षद बैद्यनाथ महतो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।
विस्तार
बिहार: बिहार के सीतामढ़ी से चौका देने वाली खबर सामने आई हैं, जहाँ जिला पार्षद बैद्यनाथ महतो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में काफी आक्रोश देखने को मिला है। बताया जा रहा हैं की घटना के घटने से चार दिन पहले ही ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए थाने का घेराव किया था। जिला पार्षद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की करी हत्या दरअसल ये घटना सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र की हैं, जहाँ जिला मुख्यालय मिश्रौलिया पंचायत के केथरिया में स्थित रामपट्टी गांव में शनिवार की सुबह छह बजे बदमाशों ने जिला पार्षद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की गोली मार हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने उन्हें आठ गोलियां मारी थी। इस घटना के बाद से ही मृतिक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला हैं। मामले का पता चलते ही एसपी अमित रंजन घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके तुरंत बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के किए गए हमलों में इंस्पेक्टर सह यातायात थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार घायल हो गए हैं। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। मॉर्निंग वॉक के दौरान की गई हत्या बताया जा रहा हैं की भांति जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की पार्षद खुशदील देवी के पति बैद्यनाथ महतो शनिवार की सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी के दौरान श्मशान घाट के पास बने बैठका में दो बाइक में सवार चार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक 28 अगस्त की रात भी बदमाशों ने बैद्यनाथ महतो के घर पर हवाई फायरिंग की थी, हालाँकि इस हमले में किसी को भी कोई नुकसान नहीं पंहुचा। घटना के बाद पार्षद के परिजनों ने थाने पर पहुंचकर पुलिस को दो खोखे भी साबुत के तौर पर दिए थे। पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए एजाज और त्रिभुवन समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। घटना से पहले किया था थाने में घेराव जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने डुमरा थाने का घेराव भी किया था। ग्रामीणों का कहना हैं की उन्होंने पुलिस से हालही में हुई फायरिंग की घटना में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग करी थी, जिसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। मृतिक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि 28 अगस्त की फायरिंग के बाद पुलिस की ओर से घटना का वीडियो उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी और साथ ही वीडियो मिलने के बाद अपराधियों के कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई और आरोपी की तलाश जारी हैं।