Contact for Advertisement 9354759354


School Principal Murder: प्रिंसिपल की हत्या का खुलासा, ‘बाबू’ शब्द से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

- Photo by : NCR SAMACHAR

तेलंगाना  Published by: Shubhi Shikha Nayal , तेलंगाना  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 20/08/2026 11:08:38 am Share:
  • तेलंगाना
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 20/08/2026 11:08:38 am
Share:

संक्षेप

तेलंगाना: नलगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली में स्कूल प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

तेलंगाना: नलगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली में स्कूल प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी 10वीं कक्षा के छात्र हैं और उन्होंने कथित तौर पर लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था।

आखिरी कॉल बना जांच का अहम सुराग

जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में मृतका की आखिरी फोन कॉल महत्वपूर्ण साबित हुई। बताया गया कि हत्या से पहले रूपा रेड्डी ने अपनी मौसी से फोन पर बातचीत की थी और बातचीत के दौरान उनका आखिरी शब्द बाबू था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि स्कूल में छात्रों के लिए इस संबोधन का इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद जांच का दायरा स्कूल के छात्रों तक बढ़ाया गया। पुलिस ने जांच के दौरान कई छात्रों को चिन्हित किया और कुछ से पूछताछ की। इसी दौरान दो 10वीं के छात्रों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस के अनुसार, दोनों के पास अचानक बड़ी रकम और महंगे सामान होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई।

प्रिंसिपल की डांट से थे नाराज़ 

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाली। डोनियाला X-रोड के पास बाइक से जा रहे दोनों छात्रों को पुलिस ने रोका और पूछताछ की। उनके पास से करीब ₹1.54 लाख नकद बरामद होने का दावा किया गया। पुलिस के मुताबिक, कुछ नोटों पर संदिग्ध दाग भी मिले। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी एक ही हॉस्टल के कमरे में रहते थे। उन्हें महंगे फोन, बाइक और मौज-मस्ती का शौक था। कथित तौर पर वे सोशल मीडिया और YouTube के जरिए जल्दी पैसे कमाने के तरीकों की तलाश कर रहे थे। स्कूल में पैसे और मोबाइल मिलने के बाद प्रिंसिपल ने दोनों को फटकार लगाई थी और उनके परिजनों को जानकारी देने की बात कही थी।

वारदात से पहले की थी रेकी

जांच में पुलिस ने दावा किया कि दोनों छात्रों ने घटना से पहले प्रिंसिपल के घर की रेकी की थी। वारदात वाले दिन उन्होंने कथित तौर पर कपड़े बदले और चाकू, दस्ताने व मास्क लेकर पहुंचे। CCTV से बचने के लिए उन्होंने घर में पीछे के रास्ते से प्रवेश किया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी घर से नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1.54 लाख नकद, मृतका का फोन, एक iPhone, चाकू, ग्लव्स, मास्क और अन्य मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है।

70 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच

जानकारी के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच विशेष टीमें गठित की थीं। जांच टीमों ने करीब 30 किलोमीटर के दायरे में 70 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और 80 से अधिक लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक साक्ष्यों, फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी जांच की भी मदद ली गई। रूपा रेड्डी की आखिरी बातचीत में बोला गया बाबू शब्द पुलिस के लिए शुरुआती सुराग बना। इसके बाद CCTV फुटेज, पूछताछ और तकनीकी जांच के जरिए पुलिस कथित तौर पर दोनों नाबालिग आरोपियों तक पहुंची। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News