-
☰
Security Lapse: सबवे में हुई 62 वर्षीय बुजुर्ग की हुई हत्या, घटना के बाद सबवे की सुरक्षा पे उठे सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के धौला कुआं सबवे में लूटपाट के दौरान 62 वर्षीय राजमिस्त्री की हत्या का मामला सामने आया है।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के धौला कुआं सबवे में लूटपाट के दौरान 62 वर्षीय राजमिस्त्री की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस वारदात ने दिल्ली के सबवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। झारखंड का रहने वाला था मृतक पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 62 वर्षीय चंपई के रूप में हुई है, जो झारखंड के घाटशिला के रहने वाले थे। वह दिल्ली के रास्ते भिवाड़ी जा रहे थे, जहां वह राजमिस्त्री का काम करते थे। गुरुवार की सुबह के करीब 6:45 बजे धौला कुआं सबवे में एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्यों और कैसे की हत्या जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की अनिल मंडल के रूप में पहचान की गई हैं। पुलिस ने उसे घटनास्थल के पास से गिरफ्तार कर लिया हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह पहले दिल्ली में ऑटो चलाया करता था। कुछ साल पहले वह अपने गांव लौट गया था, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते दोबारा दिल्ली आ गया। वह विवाहित है और उसके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा हैं, जो बिहार में रहते हैं। हत्या से उठे सुरक्षा पर सवाल इस घटना के बाद धौला कुआं सहित राजधानी के सभी सबवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली में फिलहाल लगभग 82 सबवे हैं, जिनमें 62 पीडब्ल्यूडी और 20 एनडीएमसी के अधीन हैं। हर दिन लाखों लोग इनका उपयोग सड़क पार करने के लिए करते हैं, लेकिन कई सबवे में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, रोशनी और नियमित पुलिस गश्त का अभाव देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों का कहना है की यदि सबवे में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की नियमित निगरानी होती, तो शायद इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। लोगों ने सभी सबवे में बेहतर सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है।
Prison Bribery: तिहाड़ जेल में रिश्वतखोरी पर हुआ बड़ा खुलासा, 6 वार्डर समेत 11 आरोपी हुए गिरफ्तार
दिल्ली: सोती हुई पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, शक के चलते आए दिन होते रहते थे विवाद
Murder at Railway Station: शाहदरा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के विवाद में युवक की मौत
Love Marriage Case: लड़की ने भाग कर की शादी, परिवार ने हत्या कर नदी किनारे जलाया शव