Contact for Advertisement 9354759354


Suspicious Death: गड्ढे में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान से हत्या की जताई गई आशंका

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Shubhi Shikha Nayal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/09/2026 03:26:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/09/2026 03:26:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के उत्तरी लोकपुर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कांशीराम कॉलोनी के पीछे पानी से भरे एक गड्ढे में 30 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के उत्तरी लोकपुर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कांशीराम कॉलोनी के पीछे पानी से भरे एक गड्ढे में 30 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

देर शाम तक घर नहीं पहुंचा

मृतक की पहचान नैनी थाना क्षेत्र के गाजिया गांव के रहने वाले मुर्तजा के बेटे मोबिन के रूप में हुई है। वह चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। बताया जा रहा है कि मोबिन कोई काम नहीं करता था और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। सोमवार दोपहर वह घर से बाहर निकला था। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम तक मोबिन के घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई, जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान थे।

पानी में बहता हुआ मिला शव

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे उत्तरी लोकपुर में कांशीराम कॉलोनी के पीछे स्थित गड्ढे में भरे पानी में स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव बहते दिखा। शव दिखाई देने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों से भी घटना को लेकर जानकारी ली गई है। मोबिन के शव पर चोट के निशान मिलने के बाद उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News