Contact for Advertisement 9354759354


Two Separate Incidents in Delhi: मुनिरका में पत्नी की करी हत्या, शाहदरा में फरार आरोपी को मथुरा में किया गिरफ्तार

- Photo by : NCR SAMACHAR

दिल्ली  Published by: Shubhi Shikha Nayal , दिल्ली  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 04/08/2026 11:21:33 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 04/08/2026 11:21:33 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका इलाके में पत्नी पर अवैध संबंधों का शक होने पर एक युवक द्वारा उसकी कथित तौर पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

विस्तार

दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका इलाके में पत्नी पर अवैध संबंधों का शक होने पर एक युवक द्वारा उसकी कथित तौर पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी ने अपने दोस्त को फोन कर शव ठिकाने लगाने में मदद मांगी, लेकिन दोस्त ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही किशनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी 24 वर्षीय अनुराग उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। कमरे से उसकी पत्नी 20 वर्षीय कनिका का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

दोस्त को बताई हत्या की बात

पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतका ने वर्ष 2023 में विवाह किया था। अनुराग डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है, जबकि कनिका गृहिणी थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे कमरे में ले जाकर हत्या करने की बात स्वीकार की और शव को ठिकाने लगाने में मदद करने का दबाव बनाया। हालांकि उसने बहाना बनाकर तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची क्राइम टीम और एफएसएल ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने का शक था।

शाहदरा हत्याकांड का आरोपी को मथुरा से धर दबोचा 

बताया जा रहा हैं की पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित गगन विहार में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी 53 वर्षीय कमल सिंह को पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर होने के साथ फ्रीलांस एसएपी सॉफ्टवेयर कंसलटेंट भी है। पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद और संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

घर से मिला शव, जांच के बाद हुई गिरफ्तारी

जॉइंट सीपी अजीत कुमार सिंगला के मुताबिक 30 जुलाई को गौरव सिंह की सूचना पर पुलिस गगन विहार स्थित घर पहुंची, जहां 50 वर्षीय कोमल सिंह का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची भी जब्त की गई। मामले की जांच के दौरान इंस्पेक्टर आशीष की निगरानी में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी का पीछा करते हुए उसे मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।


 

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News