-
☰
Case of Attempted Murder: मिट्टी की हांडी बनी गोलीकांड की वजह! पड़ोसन को गोली मारने के बाद नीरज ने दी जान
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: दिल्ली के गोकलपुरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मात्र मिट्टी की हांडी देने से इनकार करने के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसन को गोली मारकर घायल कर दिया।
विस्तार
दिल्ली: दिल्ली के गोकलपुरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मात्र मिट्टी की हांडी देने से इनकार करने के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसन को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मरकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानिए पूरी खबर। दही की हांड़ी न लौटना बना मौत की वजह जानकारी के अनुसार यह हैरान कर देने वाला मामला दिल्ली के जोहरीपुर इलाके से सामने आया है, जहां शुक्रवार सुबह करीब 7 बजकर 41 मिनट पर पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली और बताया गया की एक मकान की पहली मंजिल पर एक कमरे में 32 वर्षीय नीरज खून से लथपथ पड़ा मिला और उसके पास से एक रिवॉल्वर भी बरामद हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि 48 वर्षीय राजवती को पैर में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि 32 वर्षीय नीरज ने अपनी पड़ोसन से सुबह करीब 7 बजकर 15 मिनट पर राजवती को फोन कर मिट्टी की हांडी मांगी थी लेकिन राजवती ने हांडी देने से इंकार कर दिया। राजवती के मुताबिक, बातचीत के दौरान जब वह अपने घर की सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी उसके पैरों पर उसके पड़ोसी नीरज द्वारा गोली चला दी गई। पुलिस की कार्रवाही घटना के बाद पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शुरूआती जांच में रिवॉल्वर का लाइसेंस नीरज के पिता के नाम पर मिला। फिलहाल पुलिस ने महिला को घायल करने के मामले में और इरादतन हत्या की कोशिश की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस घटनाक्रम के हर पहलू को खंगाल रही है।