Contact for Advertisement 9354759354


Murder or Suicide: मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादी शुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shikha , उत्तर प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 12/09/2026 11:10:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 12/09/2026 11:10:57 am
Share:

संक्षेप

बिहार: मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गिरि टोला गांव के सरेह में शुक्रवार की सुबह एक ही पेड़ से फंदे के सहारे लटके हुए एक युवक और एक युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

विस्तार

बिहार: मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गिरि टोला गांव के सरेह में शुक्रवार की सुबह एक ही पेड़ से फंदे के सहारे लटके हुए एक युवक और एक युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेतों की तरफ जा रहे लोगों ने जब दोनों शवों को लटका देखा तो शोर मच गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों शव एक ही पेड़ की अलग-अलग डालियों से दुपट्टे के फंदे से लटके हुए थे। पहले तो दोनों की पहचान नहीं हो पायी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही दोनों की पहचान कर ली गई। 

एक ही फंदे से लटके मिले भोला और सफीना

मृतक युवक व युवती हरसिद्धि पकड़िया के रहने वाले है। युवक भोला बैठा पकड़िया के योगेंद्र बैठा का पुत्र था, जबकि मृतिका सनाल्लाह मियां की पत्नी सफीना खातून बताई जाती है। जानकारी के अनुसार दोनों कल घर से दोपहर से ही गायब थे। दोनों के परिजन खोजबीन मे जुटे थे। सफीना की दूसरी शादी सनाल्लाह से हुई थी और अब उसका शव भोला काे साथ पेड़ से लटका मिला है। ग्रामीण इसे प्रेम -प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं, हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 

पुलिस की कार्रवाही

इस पूरी घटना की सुचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही साक्ष्य संकलन के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी कुमारी प्रियंका ने बताया कि यह मामल देखने में तो आत्महत्या का लगता है, लेकिन बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी। मौके पर एफएसएल टीम और लोग स्क्वायर पहुंच रही है जांच चल रहा है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर तहकीकात शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा।

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News