Contact for Advertisement 9354759354


Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shikha , दिल्ली  Edited By: Shikha, Date: 14/09/2026 03:25:29 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 14/09/2026 03:25:29 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: सोनीपत के एक अस्पताल में काम करने वाली नर्स के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विस्तार

दिल्ली: सोनीपत के एक अस्पताल में काम करने वाली नर्स के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है की एक डॉक्टर,जो की यूक्रेन से MBBS की पढ़ाई करके भारत लौटा था और दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल में अस्थायी तौर पर तैनात था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ने सेमिनार में शामिल कराने के बहाने नर्स को सोनीपत से दिल्ली बुलाया और फिर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। मामले में मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी डॉक्टर मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, पीड़िता हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है और सोनीपत के एक बड़े अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती है। इसी अस्पताल में आरोपी डॉक्टर भी महीने में कुछ दिनों के लिए सेवाएं देने जाता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

पीड़िता ने लगाए डॉक्टर मोहित पर गंभीर आरोप 

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि डॉक्टर मोहित ने उसे दिल्ली में आयोजित एक सेमिनार में शामिल होने के लिए कहा था। इसके बाद 18 अगस्त को वह बाइक से उसे अपने साथ लेकर दिल्ली आया। दोनों पंजाबी बाग इलाके के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रुके। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने नर्स के कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। पीड़िता के मुताबिक, ड्रिंक पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह अर्द्धबेहोशी की स्थिति में पहुंच गई। इसके बाद आरोपी उसे बाइक से इंदिरा विकास कॉलोनी स्थित अपने फ्लैट पर ले गया। आरोप है कि वहां डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यूक्रेन से MBBS की पढ़ाई पूरी कर के आया था डॉक्टर 

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर सोनीपत पहुंची और अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों कुंडली थाने पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। चूंकि कथित घटना दिल्ली में हुई थी, इसलिए कुंडली पुलिस ने पहले जीरो एफआईआर दर्ज की और बाद में उसे दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने भेज दिया। मुखर्जी नगर पुलिस ने जीरो एफआईआर को सामान्य एफआईआर में बदलने के बाद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यूक्रेन के एक कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और भारत लौटने के बाद दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों से जुड़ा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।