Contact for Advertisement 9354759354


उत्तर प्रदेश: पुलिस-प्रशासन पर अमर्यादित वीडियो वायरल करने वाला मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ravi Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 10/09/2026 11:45:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ravi Kumar ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 10/09/2026 11:45:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह के निर्देशन में जनपद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह के निर्देशन में जनपद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना हापुड़ नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रशांत त्यागी को ग्राम सरावा से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के संबंध में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने का आरोप है।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रशांत त्यागी पुत्र राकेश त्यागी, निवासी ग्राम सरावा, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी के एक सहयोगी पंकज शर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मुख्य आरोपी प्रशांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक, भ्रामक या अमर्यादित सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने और किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को वायरल करने से बचने की अपील की है।

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News