Contact for Advertisement 9354759354


Death Caused by Drug Overdose: सेक्स-एनहांसिंग दवा का ओवरडोज बना मौत का कारण, अवैध दवाओं का हुआ पर्दाफाश 
 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: md anish , हरियाणा  Edited By: md anish, Date: 25/04/2026 01:59:40 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: md anish ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 25/04/2026 01:59:40 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: गुरुग्राम से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ  29 वर्षीय युवक की सेक्स-एनहांसिंग दवा के ओवरडोज लेने के कारण दिल का दौरा पड़ने से दर्दमक मौत हो गई हैं।

विस्तार

हरियाणा: गुरुग्राम से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ  29 वर्षीय युवक की सेक्स-एनहांसिंग दवा के ओवरडोज लेने के कारण दिल का दौरा पड़ने से दर्दमक मौत हो गई हैं। दरअसल यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 53 की है, जहाँ क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया कंपनी में काम करने वाले युवक की मौत हो गई हैं। मृतक युवक नागपुर का रहने वाला था और यहां एक किराए के फ्लैट में रहता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार की सुबह युवक का सहकर्मी उसे ऑफिस ले जाने के लिए उसके घर गया था। दोनों अक्सर साथ ही में ऑफिस जाया करते थे। फोन न उठाने और दरवाजा न खोलने पर सहकर्मी ने तुरंत पुलिस को मामले की सुचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़ा, तो उन्हें युवक का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। 

फिनलैंड से आने वाली थी मंगेतर

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार युवक ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उसके आने से पहले ही उसकी जान चली गई। पुलिस को शक है कि उसने यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा ली थी, जिसके ओवरडोज होने पर उसको हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को दवाओं के कुछ रैपर और हेल्थ सप्लीमेंट्स भी बरामद हुए हैं।

हार्ट अटैक की आशंका 

पुलिस अधिकारी प्रभारी सतिंदर रावल ने दावा किया है कि युवक ने यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा का सेवन करता था, जिसके ओवरडोज होने के कारण उसे हार्ट अटैक आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत की असल वजह पता लगाने के लिए दवाओं के सैंपल को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चलेगी। 

नकली इंजेक्शनों का हुआ पर्दाफाश 

बताया जा रहा हैं कि इसी सप्ताह गुरुग्राम में स्वास्थ्य विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की थी। सेक्टर 62 के एक फ्लैट से माउंजारो नाम के नकली इंजेक्शन बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। ये आरोपी चीन से कच्चा माल मंगाकर नकली दवाएं बनाते थे और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सप्लाई करते थे, जिससे शहर में दवाओं के दुरुपयोग और अवैध कारोबार ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पीटीआई ने सोमवार को ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान के हवाले से जानकारी दी कि नकली इंजेक्शनों की पहचान के लिए पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही इस रैकेट में शामिल सभी लोगों और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए कड़ी जांच की जा रही हैं।

Related News

मध्य प्रदेश: बसपा दिल्ली संगठन को मजबूत करने की तैयारी, समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक विस्तार का खाका तैयार

मध्य प्रदेश: संगठन की बड़ी तैयारी, प्रशिक्षण शिविर को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार

उत्तर प्रदेश: खेत में सो रहे किसान की गला रेतकर हुई हत्या, धारदार हथियार से किए कई वार, तीन संदिग्ध हिरासत में

Religious Homework Controversy: दूसरी कक्षा के बच्चों को ‘कलमा’ पढ़ने का दिया होमवर्क, महिला टीचर हुई बर्खास्त

Dubai Extortion Gang Busted: दुबई से गैंग ऑपरेट करने वाला पूर्व पार्षद हुआ बेनकाब, रंगदारी मामले में साथी गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी हुई तेज

Police Constable Kills His Wife: कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पर पत्नी को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात


Featured News