Contact for Advertisement 9354759354


उत्तर प्रदेश: खेत में सो रहे किसान की गला रेतकर हुई हत्या, धारदार हथियार से किए कई वार, तीन संदिग्ध हिरासत में

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shikha , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 16/07/2026 02:59:38 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 16/07/2026 02:59:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महाराजपुर थाना क्षेत्र के हथीगांव में खेत की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महाराजपुर थाना क्षेत्र के हथीगांव में खेत की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। 52 वर्षीय हरीमोहन यादव का शव बुधवार सुबह खेत में बने ट्यूबवेल के बाहर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

संदिग्ध हालत में मिला हरीमोहन यादव एक शव

जानकारी के मुताबिक, हरीमोहन यादव गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में बने ट्यूबवेल की रखवाली करते थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने उनका शव संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावरों ने हरीमोहन पर पहले चाकू और खुरपे से कई वार किए और बाद में धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों ने की फॉरेंसिक जांच की मांग

घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतलें और डिस्पोजल ग्लास भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वारदात से पहले मौके पर बैठकर शराब पी रहे थे। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। हत्या की सूचना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध किया और फॉरेंसिक टीम से जांच कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

तीन संदिग्धों को शक के आधार पर किया गिरफ्तार 

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार के अनुसार, मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर अर्जुन गुप्ता, मुलायम यादव और श्याम सरसैया को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है और जल्द ही हत्या के पीछे की वजह सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बनाए हुए है।