Contact for Advertisement 9354759354


Married Woman Trafficking Allegation: तंत्र-मंत्र के बहाने पति से अलग कर 5 लाख में बेचने का लगा आरोप, 11 लोगों पर हुआ केस दर्ज 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Shikha , राजस्थान  Edited By: Shikha, Date: 09/07/2026 06:22:32 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 09/07/2026 06:22:32 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: उदयपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है।

विस्तार

राजस्थान: उदयपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। एक 26 वर्षीय विवाहिता ने अपने माता-पिता, भाई, मामा, एक तांत्रिक समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ प्रतापनगर थाने में गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि परिजनों ने लालच में आकर तंत्र-मंत्र का सहारा लिया, उसे बेहोशी जैसी स्थिति में पहुंचाया, पति से अलग किया और बाद में 5 लाख रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति के हवाले कर दिया। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी और वह अपने पति के साथ सुखद वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही थी। आरोप है कि उसके परिजन इस रिश्ते से संतुष्ट नहीं थे। महिला का दावा है कि परिवार के लोगों ने एक तांत्रिक की मदद से पहले उस पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की। जब वह पति का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुई तो कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के बहाने उसे बेसुध कर अपने साथ ले गए।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बेहोशी की हालत में उसके परिजनों ने 5 लाख रुपये लेकर उसे दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया। इसके बाद उसे राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर रखा गया। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध बंधक बनाकर रखा गया और लगातार मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि हरथूनगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने बंधक बनाकर रखने के दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही, उसके माता-पिता पर विवाह के समय मिले सोने-चांदी के आभूषण अपने पास रखने का भी आरोप लगाया गया है।

महिला ने बताया कि काफी समय बाद उसे किसी तरह इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने पति से संपर्क करने का अवसर मिला। सोशल मीडिया पर भेजे गए संदेश में उसने अपनी पूरी आपबीती साझा की और मदद मांगी। इसके बाद उसके पति ने उसे आरोपियों के कथित चंगुल से बाहर निकालने में सहायता की। सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, विवाहिता की शिकायत के आधार पर उसके माता-पिता, भाई, मामा, तांत्रिक सहित कुल 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। सभी आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related News

मध्य प्रदेश: बसपा दिल्ली संगठन को मजबूत करने की तैयारी, समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक विस्तार का खाका तैयार

मध्य प्रदेश: संगठन की बड़ी तैयारी, प्रशिक्षण शिविर को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार

उत्तर प्रदेश: खेत में सो रहे किसान की गला रेतकर हुई हत्या, धारदार हथियार से किए कई वार, तीन संदिग्ध हिरासत में

Religious Homework Controversy: दूसरी कक्षा के बच्चों को ‘कलमा’ पढ़ने का दिया होमवर्क, महिला टीचर हुई बर्खास्त

Dubai Extortion Gang Busted: दुबई से गैंग ऑपरेट करने वाला पूर्व पार्षद हुआ बेनकाब, रंगदारी मामले में साथी गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी हुई तेज

Police Constable Kills His Wife: कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पर पत्नी को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात


Featured News