Contact for Advertisement 9354759354


Police Constable Kills His Wife: कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पर पत्नी को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shikha , दिल्ली  Edited By: Shikha, Date: 13/07/2026 02:12:22 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 13/07/2026 02:12:22 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पूर्वी जिले के कल्याणपुरी इलाके में रविवार देर रात में हुई एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं, जहां पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पूर्वी जिले के कल्याणपुरी इलाके में रविवार देर रात में हुई एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं, जहां पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की है। 

स्कूटर से निकले थे पति-पत्नी

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 34 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी स्कूटर से घर से निकले थे, जहाँ रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल गई। बताया जा रहा हैं की दोनों ने सड़क किनारे स्कूटर रोका और विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर पत्नी पर गोली चला दी, जिसके बाद गोली लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए घायल महिला को ऑटो-रिक्शा की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया और वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैं।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

जांच के दौरान सामने आया हैं की पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है, जिसमें फुटेज में पति-पत्नी को स्कूटर रोककर सड़क किनारे बहस करते हुए देखा जा सकता है। साथ फुटेज में यह साफ़ दिख रहा हैं की आरोपी अपनी सर्विस पिस्टल निकालता है और पत्नी पर गोली चला देता है। घटना के बाद वह मौके से फरार होता भी कैमरे में दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज की फोरेंसिक जांच भी करा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है की पति-पत्नी के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है की वारदात को अंजाम देने की अहम वजह क्या थी। जांच के दौरान परिवार के सदस्यों और दंपति के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

आरोपी कॉन्स्टेबल की तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक आरोपी कॉन्स्टेबल पूर्वी जिले के एंटी-थेफ्ट स्क्वाड में तैनात था। घटना के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। साथ ही पुलिस उसके मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है की मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले सबूतों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है की वारदात में इस्तेमाल की गई सर्विस पिस्टल का उपयोग किन परिस्थितियों में किया गया हैं। पुलिस का कहना है की आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related News

Bengaluru Husband Wife Attack: बेंगलुरु में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, फ्लोर क्लीनर फेंकने के बाद धारदार हथियार से किए कई वार, आरोपी हुआ गिरफ्तार  

मध्य प्रदेश: संतजी की प्रेरणा से सात समंदर पार तक पहुंची सेवा की रोशनी, बदली हजारों जिंदगियां

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

छत्तिसगढ़: सेवानिवृत्त प्राचार्य समीर प्रधान ने नवागांव और खैरवार डेरा स्कूलों में कराया न्योता भोज


Featured News