Contact for Advertisement 9354759354


Delhi Government Action: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार की सख्ती, किताब-यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव अब मंज़ूर नहीं 

- Photo by : social media

शिखा पांडेय,दिल्ली  Published by: md anish , शिखा पांडेय,दिल्ली  Edited By: md anish, Date: 01/05/2026 12:23:57 pm Share:
  • शिखा पांडेय,दिल्ली
  • Published by: md anish ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 01/05/2026 12:23:57 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली की रेखा सरकार का प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर कड़ा रुख देखने को मिल रहा है, जहां उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा है की कोई प्राइवेट स्कूल अब बच्चों और उनके अभिभावकों पर दबाव नहीं बना पाएगा की उन्हें स्कूल की किताबें या यूनिफार्म स्कूल से ही दुगनी या तिगुनी कीमत पर लेने पड़ेगी।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली की रेखा सरकार का प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर कड़ा रुख देखने को मिल रहा है, जहां उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा है की कोई प्राइवेट स्कूल अब बच्चों और उनके अभिभावकों पर दबाव नहीं बना पाएगा की उन्हें स्कूल की किताबें या यूनिफार्म स्कूल से ही दुगनी या तिगुनी कीमत पर लेने पड़ेगी। जानिए पूरी खबर 

पहले के प्राइवेट स्कूलों के नियम 

दरअसल पहले प्राइवेट स्कूल बच्चों और उनके अभिभावकों पर दबाव बनाते थे की उन्हें किताबें स्कूल से ही लेनी होगी और वो भी दुगनी से तिगुनी कीमत पर खरीदनी पड़ेगी और अगर पेरेंट्स स्कूल की बात नहीं मानते तो उन्हें स्कूल से भारी बेज़्ज़ती का भी सामना करना पड़ता था। ऐसा ही एक केस कुछ वक़्त पहले दिल्ली से ही सामने आया था, जहां प्राइवेट स्कूल से 1200 की 4 किताबें खरीदने से इंकार करने पर बच्चे के माता-पिता को स्कूल की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था और स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा बच्चे की माता से गाली-गलौज करने की भी बात सामने आई थी। 

दिल्ली की रेखा सरकार के निर्देश 

दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की इस मनमानी को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए है और कहा है की कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों और उनके अभिभावकों पर दबाव नहीं बनाएगा की उन्हें किताब या स्कूल यूनिफार्म वही से खरीदने है। अगर कोई स्कूल ऐसा करता पाया गया तो स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की दौरान स्कूलों के लाइसेंस रद्द करने की भी बात कही गई है।

Related News

मध्य प्रदेश: बसपा दिल्ली संगठन को मजबूत करने की तैयारी, समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक विस्तार का खाका तैयार

मध्य प्रदेश: संगठन की बड़ी तैयारी, प्रशिक्षण शिविर को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार

उत्तर प्रदेश: खेत में सो रहे किसान की गला रेतकर हुई हत्या, धारदार हथियार से किए कई वार, तीन संदिग्ध हिरासत में

Religious Homework Controversy: दूसरी कक्षा के बच्चों को ‘कलमा’ पढ़ने का दिया होमवर्क, महिला टीचर हुई बर्खास्त

Dubai Extortion Gang Busted: दुबई से गैंग ऑपरेट करने वाला पूर्व पार्षद हुआ बेनकाब, रंगदारी मामले में साथी गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी हुई तेज

Police Constable Kills His Wife: कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पर पत्नी को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात


Featured News