Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: काली पट्टी बांध कांग्रेसियों का मौन मार्च, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , मध्य प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 16/06/2026 05:11:14 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Khwaja Hussain ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 16/06/2026 05:11:14 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सिंगोली राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में सिंगोली में युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: सिंगोली राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में सिंगोली में युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर गांधी भवन से तहसील कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई। मौन जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रेम शंकर को सौंपा गया। ज्ञापन में नामांकन निरस्त किए जाने की कार्रवाई पर गहरी आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की गई।


इस अवसर पर युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा और पार्टी कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते रहेंगे। गांधी भवन से निकला मौन मार्च बना चर्चा का विषय, काली पट्टियों के साथ कांग्रेसियों ने दर्ज कराया विरोध। 

Related News

मध्य प्रदेश: बसपा दिल्ली संगठन को मजबूत करने की तैयारी, समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक विस्तार का खाका तैयार

मध्य प्रदेश: संगठन की बड़ी तैयारी, प्रशिक्षण शिविर को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार

उत्तर प्रदेश: खेत में सो रहे किसान की गला रेतकर हुई हत्या, धारदार हथियार से किए कई वार, तीन संदिग्ध हिरासत में

Religious Homework Controversy: दूसरी कक्षा के बच्चों को ‘कलमा’ पढ़ने का दिया होमवर्क, महिला टीचर हुई बर्खास्त

Dubai Extortion Gang Busted: दुबई से गैंग ऑपरेट करने वाला पूर्व पार्षद हुआ बेनकाब, रंगदारी मामले में साथी गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी हुई तेज

Police Constable Kills His Wife: कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पर पत्नी को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात


Featured News