Contact for Advertisement 9354759354


Maharashtra News: वरिष्ठ अधिकारी पर लगे महिला कर्मचारी के उत्पीड़न आरोप, जान से मारने की दी धमकी 

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: md anish , महाराष्ट्र  Edited By: md anish, Date: 29/04/2026 02:12:42 pm Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by: md anish ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 29/04/2026 02:12:42 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: जलगांव जिले से बहुराष्ट्र कंपनी से रेप का एक गंभीर और शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है।

विस्तार

महाराष्ट्र: जलगांव जिले से बहुराष्ट्र कंपनी से रेप का एक गंभीर और शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है। बांभोरी इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध कंपनी में काम करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी पर महिला कर्मचारी के साथ रेप की कोशिश करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया हैं। इस मामले में धरणगांव पुलिस स्टेशन में आरोपी वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, यह पूरी घटना उसके साथ अचानक नहीं हुई है, बल्कि पिछले लगभग सात महीनों से उसके साथ लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था, जिसका अब खुलासा हुआ है। जानिए पूरी खबर। 

पीड़ित महिला की शिकायत 

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने अपनी बीमार बेटी की देखभाल के लिए छुट्टी लेने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारी के पास गई थी। लेकिन मदद देने के बजाय आरोपी अधिकारी ने उसकी हालातों का गलत फायदा उठाने की कोशिश की। उसने कथित रूप से महिला से कहा, तुम मुझे खुश करो, मैं तुम्हें दस दिन की छुट्टी दूंगा और तुम्हारी सैलरी भी नहीं काटी जाएगी। इस तरह की अमानवीय मांग सुनकर महिला ने तुरंत इसका विरोध किया। विरोध करने पर स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि अधिकारी ने गुस्से में आकर महिला के साथ मारपीट की, उसे थप्पड़ मारा और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसने उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। यह घटना न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी पीड़िता के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुई।

 

इतना ही नहीं, आरोपी पर यह भी आरोप है कि उसने महिला को डराने और चुप कराने के लिए गंभीर धमकियां दीं। उसने कहा कि उसके पास राजनीतिक साथ है और उसके गुंडों से संबंध हैं, इसलिए यदि महिला ने किसी को बताया तो वह उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा उसने यह भी धमकी दी कि वह इस घटना का  वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा, जिससे महिला की बदनामी होगी और वह समाज में मुँह दिखाने लायक नहीं बचेगी। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी अधिकारी ने दबाव बनाने की कोशिश करते हुए पीड़िता से यह भी कहा कि वह कंपनी में आने वाली अन्य नई महिला कर्मचारियों को भी उसके पास भेजे ताकि वह उन्हें भी खुश कर सके। इस तरह की मांग ने पूरे मामले को और अधिक गंभीर और चिताजनक बना दिया है। लगातार कई महीनों तक उत्पीड़न सहने के बाद आखिर कर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और अपने परिवार के साथ धरणगांव पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस के अनुसार, मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी अन्नासाहेब घोलप ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपी को ढूढ़ने में लगी है। यह घटना राज्य में महिलाओं की कार्यस्थल सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। इससे पहले भी नासिक के एक बीपीओ और अन्य स्थानों पर ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिससे यह साफ होता है कि कार्यस्थलों पर महिलाओं के खिलाफ रेप की घटनाएं अभी भी चिंता का कारण बनी हुई हैं। हलाकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Featured News