-
☰
No image found.
Scoial Media Viral Photo : बरगी डैम हादसे में महिला और बच्चे की दर्दनाक मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जबलपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरगी डैम क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जबलपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरगी डैम क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। तस्वीर में दोनों को एक-दूसरे से लिपटे हुए देखा जा सकता है, जिसे लेकर लोग घटना की गंभीरता और दर्द को महसूस कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग बरगी डैम क्षेत्र में घूमने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक क्रूज का संतुलन बिगड़ गया, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है अभी तक इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तब तक कई लोग पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरगी डैम जैसे पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। कई लोगों ने यह भी कहा कि पर्यटकों के लिए चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा गार्ड की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर ने लोगों को भावुक कर दिया है। कई यूजर्स ने इसे बेहद दुखद बताते हुए श्रद्धांजलि दी है, जबकि कुछ ने प्रशासन से सख्त सुरक्षा उपायों की मांग की है।
