Contact for Advertisement 9354759354


उत्तर प्रदेश: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 2.30 किलो हाइड्रोपोनिक वीड के साथ तस्कर गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: JItendra Chaubey , उत्तर प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 10/06/2026 03:52:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: JItendra Chaubey ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 10/06/2026 03:52:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महराजगंज जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महराजगंज जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत-नेपाल सीमा पर की गई सघन चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.30 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (उच्च गुणवत्ता का गांजा) बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस तथा 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही थी।

बताया गया कि 09 जून की रात भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.30 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इदरीश (34 वर्ष), पुत्र वीर मोहम्मद, निवासी रामनाथपुरम, तमिलनाडु के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में मु0अ0सं0 51/2026 के तहत धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद हाइड्रोपोनिक वीड अत्यंत महंगी एवं उच्च गुणवत्ता की मादक सामग्री है, जिसकी तस्करी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से की जाती है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों की पहचान करने में जुटी हुई है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल अश्वनी यादव, कांस्टेबल धीरज शाह तथा एसएसबी की सहायक सेनानायक प्रिया यादव, सहायक उपनिरीक्षक रामलाल, गौरव तिवारी एवं सुंदर लक्ष्मी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related News

मध्य प्रदेश: बसपा दिल्ली संगठन को मजबूत करने की तैयारी, समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक विस्तार का खाका तैयार

मध्य प्रदेश: संगठन की बड़ी तैयारी, प्रशिक्षण शिविर को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार

उत्तर प्रदेश: खेत में सो रहे किसान की गला रेतकर हुई हत्या, धारदार हथियार से किए कई वार, तीन संदिग्ध हिरासत में

Religious Homework Controversy: दूसरी कक्षा के बच्चों को ‘कलमा’ पढ़ने का दिया होमवर्क, महिला टीचर हुई बर्खास्त

Dubai Extortion Gang Busted: दुबई से गैंग ऑपरेट करने वाला पूर्व पार्षद हुआ बेनकाब, रंगदारी मामले में साथी गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी हुई तेज

Police Constable Kills His Wife: कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पर पत्नी को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात


Featured News