Contact for Advertisement 9354759354


Alleged Attack: अलवर में छात्र पर दिनदहाड़े हुआ हमला, अपहरण की कोशिश और 1.50 लाख रुपये लूटने का लगा आरोप

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shikha , राजस्थान  Edited By: Shikha, Date: 31/07/2026 03:01:10 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 31/07/2026 03:01:10 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक पॉलिटेक्निक छात्र पर हुए कथित हमले से सनसनी फैल गई।

विस्तार

राजस्थान: अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक पॉलिटेक्निक छात्र पर हुए कथित हमले से सनसनी फैल गई। छात्र का आरोप है कि बदमाशों ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया और इसके बाद उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने रिवॉल्वर दिखाकर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश भी की। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घायल छात्र की पहचान 21 वर्षीय रितिक वर्मा के रूप में हुई है। रितिक के मुताबिक, वह गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अपनी स्कूटी से दिल्ली रोड स्थित एसबीआई बैंक जा रहा था। उसके पास 1.50 लाख रुपये नकद थे, जिन्हें वह बैंक में जमा कराने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान खुदनपुरी इलाके में चक्रधारी मंदिर के पास कथित तौर पर थार और मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवकों ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी।

सड़क पर गिराकर मारपीट, लोगों ने बचाई जान

रितिक का आरोप है कि टक्कर लगने के बाद बदमाशों ने उसे घेर लिया और सड़क पर गिराकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसके सिर पर रिवॉल्वर की बट से वार किया और लाठी-सरियों से हमला किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि बदमाशों ने थार वाहन से उसे कुचलने की कोशिश की और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। घटना के दौरान छात्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच उसका ममेरा भाई अभिषेक जोनवाल भी वहां पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से रितिक को कथित आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया। इसके बाद घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 नकदी और चेन लूटने का आरोप,  पुरानी रंजिश का दावा

पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके पास मौजूद 1.50 लाख रुपये नकद और करीब 15 ग्राम वजनी चांदी की चेन लेकर फरार हो गए। हमले में उसका आईफोन-15 टूटने और स्कूटी के क्षतिग्रस्त होने की बात भी सामने आई है। रितिक ने पुलिस को दी शिकायत में कई युवकों के नाम भी बताए हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों के साथ उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। उसने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को भी उसे मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी। अब पुलिस इस पुराने विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई 

अलवर पुलिस के अनुसार, छात्र की ओर से मारपीट और लूट की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी आरोपों की जांच कर रही है। सामने आए वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News