Contact for Advertisement 9354759354


दिल्ली: BSP ने दिल्ली में आयोजित किया कैडर प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगठन विस्तार पर दिया जोर

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Fulchand Malviya , दिल्ली  Edited By: md anish, Date: 04/08/2026 02:43:15 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 04/08/2026 02:43:15 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने दिल्ली प्रदेश कार्यालय में एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

विस्तार

दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने दिल्ली प्रदेश कार्यालय में एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार करना रहा।प्रशिक्षण शिविर में पार्टी पदाधिकारियो ने कार्यकर्ताओं को संगठन संचालन, बूथ स्तर पर जिम्मेदारियों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक में दिल्ली की विभिन्न स्तरों की कमेटियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। पार्टी की ओर से चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम में BSP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजेश तंवर, प्रदेश प्रभारी ललित गौतम, जोन प्रभारी शिशपाल और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया।

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News