Contact for Advertisement 9354759354


हरियाणा: पुलिस लाइन मानेसर में स्वतंत्रता दिवस और तीज समारोह का भव्य आयोजन, बुजुर्गों की दौड़ बनी आकर्षण का केंद्र

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: md anish, Date: 18/08/2026 10:44:42 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 18/08/2026 10:44:42 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: गुरुग्राम पुलिस लाइन मानेसर में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, देशभक्ति और आपसी भाईचारे के माहौल में किया गया।

विस्तार

हरियाणा: गुरुग्राम पुलिस लाइन मानेसर में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, देशभक्ति और आपसी भाईचारे के माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसीपी मानेसर श्रीमती परबीना पी., आईपीएस ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं, जबकि महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित दौड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बुजुर्गों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान डीसीपी मानेसर परबीना पी. ने बच्चों, महिलाओं और पुलिस लाइन के निवासियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। डीसीपी ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ में उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए डीसीपी ने कहा कि उम्र उत्साह और सक्रियता की राह में बाधा नहीं है। उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। आरडब्ल्यूए पुलिस लाइन मानेसर द्वारा आयोजित इस समारोह में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, उमंग, उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य विभिन्न पीढ़ियों को एक मंच पर लाकर खेल भावना, स्वास्थ्य, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना रहा।

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News