Contact for Advertisement 9354759354


हरियाणा: हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार रखने के मामले में सुनील काला गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: md anish, Date: 18/08/2026 10:39:03 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 18/08/2026 10:39:03 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील उर्फ मोटा काला पुत्र सूबे सिंह, निवासी वार्ड नंबर 8 आदमपुर को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील उर्फ मोटा काला पुत्र सूबे सिंह, निवासी वार्ड नंबर 8 आदमपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार पीओ स्टाफ की टीम ने आरोपी को आदमपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में दर्ज FIR नंबर 168/2026 के तहत धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए थाना आदमपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनील उर्फ मोटा काला के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, हथियार रखने, डकैती सहित अन्य धाराओं में दर्ज मामले शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर और थाना सदर हिसार में वर्ष 2014 से 2026 तक कुल 9 मामले दर्ज पाए गए हैं। इनमें आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले भी शामिल हैं। हिसार पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News