Contact for Advertisement 9354759354


हरियाणा: नवजात तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, ₹5 हजार के इनामी समेत 2 आरोपी पंजाब से हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: md anish, Date: 18/08/2026 10:42:22 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 18/08/2026 10:42:22 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: बहादुरगढ़ झज्जर कमिश्नरेट की पुलिस मुख्यालय डीसीपी दीप्ति गर्ग के कुशल नेतृत्व में नवजात बच्चों की तस्करी से जुड़े मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट व CIA-2 बहादुरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

विस्तार

हरियाणा: बहादुरगढ़ झज्जर कमिश्नरेट की पुलिस मुख्यालय डीसीपी दीप्ति गर्ग के कुशल नेतृत्व में नवजात बच्चों की तस्करी से जुड़े मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट व CIA-2 बहादुरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने ₹5 हजार के इनामी आरोपी सहित दो आरोपियों को श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब से गिरफ्तार कर बहादुरगढ़ लाया है।इस मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परगट सिंह उर्फ लड्डी पुत्र बलकार सिंह निवासी लाहौरिया बस्ती, जलालाबाद रोड, श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब तथा मुखपाल सिंह उर्फ मुख्या पुत्र गुरदीप सिंह निवासी साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह नगर, बर्तन फैक्टरी के सामने, मलोट रोड, श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब के रूप में हुई है।

 

इनमें परगट सिंह उर्फ लड्डी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित था। एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दोनों टीमों ने कई दिनों तक लगातार मेहनत की। तकनीकी इनपुट, मोबाइल फोन से संबंधित जानकारी, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और जमीनी स्तर पर प्राप्त सूचनाओं का आपस में मिलान किया गया। तकनीकी जानकारी को विकसित करते हुए पुलिस टीम ने पंजाब में आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और सटीक कार्ययोजना के तहत श्री मुक्तसर साहिब से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस द्वारा पहले ही 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 23 हो गई है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां पुलिस ने मामले की गहन जांच और आरोपियों से पूछताछ के लिए 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों तथा नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जाएगी।एंटी व्हीकल थेफ्ट व CIA-2 बहादुरगढ़ की संयुक्त कार्रवाई पुलिस की तकनीकी दक्षता, आपसी समन्वय, कड़ी मेहनत, सूझबूझ और प्रभावी कार्यशैली का उदाहरण है। पुलिस का प्रयास है कि इस पूरे नेटवर्क की प्रत्येक कड़ी को उजागर कर इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News