Contact for Advertisement 9354759354


Indore Elephant Attack: थोड़ा सा प्यार दिखाना पड़ा भारी, हाथी को गुड़ खिलाने गए ऑटो चालक की हुई दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shikha , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 27/07/2026 02:41:04 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 27/07/2026 02:41:04 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति हाथी को गुड़ खिलाता नजर आ रहा है, लेकिन कुछ ही पलों बाद हाथी अचानक बेकाबू हो जाता है और व्यक्ति पर हमला कर देता है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हादसे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जानिए पूरी खबर विस्तार में। 

गुड़ खिलते वक़्त हाथी हुआ बेकाबू 

जानकारी के मुताबिक, मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 49 वर्षीय विजय होलकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे उज्जैन से कुछ साधु एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हाथी लेकर इंदौर पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हाथी को इलाके में घुमाया जा रहा था। इसी दौरान विजय होलकर हाथी के पास पहुंच गए और उसे गुड़ खिलाने लगे। बताया जा रहा है कि इसी बीच हाथी अचानक बेकाबू हो गया और उसने विजय पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और महावत ने किसी तरह विजय को हाथी से बचाया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे में एक यक्ति की हुई मौत 

परिजनों के मुताबिक, विजय को गंभीर चोटें आई थीं। बताया गया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट और सीने में चोट लगने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक के भाई संजय ने बताया कि विजय अपनी वृद्ध मां के साथ रहते थे और उनकी देखभाल करते थे। परिवार के अनुसार, विजय उनकी मां का इकलौता सहारा थे। उनकी मौत के बाद बुजुर्ग मां के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद परिजनों ने कार्यक्रम के आयोजकों और महावत पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हाथी को रिहायशी इलाके में घुमाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस पूरी घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग भी हादसे पर दुख जता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जंगली और विशालकाय जानवरों के बेहद करीब जाना जोखिम भरा हो सकता है। वहीं, कई यूजर्स ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News