Contact for Advertisement 9354759354


Lucknow News: प्यार में एक-दूसरे के करीब आए रिश्तेदार, परिवार की मंजूरी न मिलने पर दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shikha , उत्तर प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 27/07/2026 04:35:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 27/07/2026 04:35:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां कथित तौर पर रिश्तेदारी में भाई-बहन लगने वाले एक युवक और युवती ने परिवार की मंजूरी न मिलने के बाद अपनी जान दे दी। परिजनों को दोनों के शव घर के एक कमरे में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे शुरू हुआ दोनों के बीच रिश्ता?

जानकारी के मुताबिक, करीब सात साल पहले अनिकेत की बहन ने अंजलि के भाई से लव मैरिज की थी। इस शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया था और दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी। इसी दौरान अनिकेत और अंजलि की एक-दूसरे से जान-पहचान हुई। बताया जा रहा है कि पिछले करीब तीन साल से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन करीबी रिश्तेदारी के कारण दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि अनिकेत तेलीबाग की न्यू कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। 23 जुलाई को वह परिवार से अहमदाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह नोएडा के खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली अपनी बुआ के घर पहुंचा, जहां अंजलि भी उसके साथ थी। दोनों वहां से अयोध्या चले गए। बाद में अनिकेत के परिजनों ने काफी तलाश के बाद दोनों को ढूंढ लिया।

कानपुर स्टेशन से परिजनों को चकमा देकर हुए फरार

जानकारी के अनुसार, परिजन दोनों को समझाने के लिए उन्हें इटावा में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर ले जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार को दोनों कानपुर रेलवे स्टेशन पर परिजनों को चकमा देकर वहां से चले गए। इसके बाद परिजन इटावा से वापस अपने घर लौट आए। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात करीब एक बजे जब परिजन घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर दोनों के शव कमरे में मिले। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है।

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News