Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: 50 शिकायतों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, महीनों से अंधेरे में क्षिप्रा का मुख्य चौराहा

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 20/07/2026 03:43:06 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 20/07/2026 03:43:06 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: क्षिप्रा की जनता आखिर कब तक प्रशासन की अनदेखी और अंधेरे में रहने को मजबूर रहेगी विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत यह है कि क्षेत्र का एक मुख्य चौराहा महीनों से रोशनी के लिए तरस रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय निकाय मूकदर्शक बने बैठे हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: क्षिप्रा की जनता आखिर कब तक प्रशासन की अनदेखी और अंधेरे में रहने को मजबूर रहेगी विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत यह है कि क्षेत्र का एक मुख्य चौराहा महीनों से रोशनी के लिए तरस रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय निकाय मूकदर्शक बने बैठे हैं। मामला क्षिप्रा मुख्य चौराहा स्थित HDFC बैंक के सामने का है, जहाँ इसी वर्ष फरवरी माह में एक अनियंत्रित ट्रक द्वारा स्ट्रीट लाइट का पोल तोड़ दिया गया था पोल टूटने के बाद से ही इस पूरे व्यावसायिक हिस्से में रात के समय घना अंधेरा पसरा रहता है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहाँ देर रात तक वाहनों और राहगीरों की भारी आवाजाही रहती है, जिससे हर समय किसी गंभीर दुर्घटना या अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। 50 से अधिक बार शिकायत, फिर भी कार्रवाई शून्य स्थानीय सजग नागरिकों द्वारा फरवरी से लेकर जुलाई तक इस गंभीर समस्या की जानकारी दोनों पंचायत और संबंधित प्रशासन के अधिकारियों को 50 से अधिक बार दी जा चुकी है बेहद हैरान करने वाली बात है कि इतनी बार अवगत कराए जाने के बाद भी आज तक न तो वहाँ नया पोल लगाने की सुध ली गई और न ही प्रकाश की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई स्थानीय निकायों की यह सुस्ती साफ तौर पर जनता की समस्याओं के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाती है। 


 सुरक्षा पर खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल

एक मुख्य चौराहे पर महीनों से अंधेरा पसरा होना आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और राहगीरों की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने का भय भी लगातार बना हुआ है। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि आखिर जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है। 

तत्काल कार्रवाई की मांग

स्थानीय जनता और सजग नागरिकों ने संबंधित पंचायत व जिम्मेदार प्रशासन अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नया स्ट्रीट लाइट पोल लगाया जाए और प्रकाश व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि आमजन को इस परेशानी से मुक्ति मिल सके और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो सके। 

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News