Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: छात्र प्रदर्शन की कवरेज के दौरान पत्रकारों से धक्का-मुक्की, कार्रवाई की करी मांग

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 27/07/2026 04:36:12 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 27/07/2026 04:36:12 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शिवपुरी जिले के माधव चौक पर 22 जुलाई 2026 को आयोजित छात्र प्रदर्शन की कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की किए जाने के मामले में पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: शिवपुरी जिले के माधव चौक पर 22 जुलाई 2026 को आयोजित छात्र प्रदर्शन की कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की किए जाने के मामले में पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि 22 जुलाई को पेपर लीक मामले को लेकर छात्र माधव चौक चौराहे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे इस प्रदर्शन की कवरेज के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान भीड़ में पहले से मौजूद कुछ असामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन को उग्र बनाने का प्रयास किया जब पत्रकार अपने पेशेवर दायित्व का निर्वहन करते हुए कवरेज कर रहे थे, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पुरुष एवं महिला मीडिया कर्मियों के साथ अभद्र टिप्पणियां कीं, धक्का-मुक्की की तथा अभद्र व्यवहार किया इतना ही नहीं, लाइव प्रसारण में भी व्यवधान उत्पन्न किया गया, जिससे पत्रकारिता के कार्य में बाधा पहुंची ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह घटना महिला गरिमा के विरुद्ध भी है और इसके वीडियो फुटेज उपलब्ध हैं। पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपित असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में मीडिया कर्मियों के साथ इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और पत्रकार निर्भय होकर अपना दायित्व निभा सकें। ज्ञापन पर जिले के अनेक पत्रकारों के हस्ताक्षर हैं पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News