Contact for Advertisement 9354759354


Saree Dispute Murder: साड़ी नहीं लाई तो पति की कर दी हत्या, प्रेशर कुकर के ढक्कन से हमला और फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट 

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: Shikha , महाराष्ट्र  Edited By: md anish, Date: 22/07/2026 02:49:29 pm Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 22/07/2026 02:49:29 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: ठाणे जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। य

विस्तार

महाराष्ट्र: ठाणे जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पति के साड़ी नहीं लाने से नाराज पत्नी ने विवाद के दौरान ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, घटना बदलापुर इलाके की है। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय हरेराम किशुनजी सिंह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनकी पत्नी सुनीता देवी हरेराम सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद की वजह पत्नी के लिए साड़ी नहीं लाना बताई जा रही है। आरोप है कि छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी गुस्से में अपना आपा खो बैठी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने पहले घर में रखे प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति पर हमला किया। इसके बाद कथित तौर पर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद महिला ने मामले को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला के बयान और घटनास्थल की परिस्थितियों में अंतर पाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हरेराम सिंह की मौत गला दबाने की वजह से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की पहचान बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली सुनीता देवी के रूप में हुई है। पुलिस अब हत्या के पीछे के अन्य कारणों और घटना की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि गुस्से और आवेश में उठाया गया एक कदम किस तरह पूरे परिवार की जिंदगी तबाह कर सकता है। एक मामूली विवाद ने पति-पत्नी के रिश्ते को ऐसी खौफनाक मंजिल तक पहुंचा दिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
 

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News