Contact for Advertisement 9354759354


School Scandal: प्रधान पाठक पर गंभीर लगे गंभीर आरोप, बच्चों के साथ अभद्र हरकत करने का लगा आरोप 

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Shikha , छत्तीसगढ़  Edited By: Shikha, Date: 01/08/2026 06:26:09 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 01/08/2026 06:26:09 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय से बेहद गंभीर मामला सामने आया है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय से बेहद गंभीर मामला सामने आया है। विकासखंड पामगढ़ के ग्राम पंचायत डोंगाकोहरौद के शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा के प्रधान पाठक पर बच्चों के साथ कथित रूप से अभद्र हरकत करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी लोग पामगढ़ थाने पहुंचे, जहां आरोपी प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही छात्र-छात्राओं के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार किया। घटना के दौरान बनाए गए कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। हालांकि, इन वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी जिले के बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत डोंगरी-काठापाली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में भी एक अलग मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षिका पर कथित रूप से अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधि कराने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, स्कूल परिसर में सोने की बाली खो जाने के बाद बच्चों के हाथों में नारियल और चावल रखवाकर उनसे कसम दिलाई गई तथा गहना वापस न करने पर अनहोनी होने जैसी बातें कही गईं। इस घटना के बाद कुछ बच्चों के डरने की शिकायत भी सामने आई है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों मामलों को लेकर शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन जांच में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News