Contact for Advertisement 9354759354


Shravasti Encounter: श्रावस्ती में चोरी से पहले पुलिस-बदमाशों की हुई मुठभेड़, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shikha , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 17/08/2026 01:20:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 17/08/2026 01:20:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भिनगा क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे बदमाशों को पुलिस और एसओजी की टीम ने घेर लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भिनगा क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे बदमाशों को पुलिस और एसओजी की टीम ने घेर लिया। अण्टा तिराहे के पास हुई मुठभेड़ में बदमाशों की ओर से फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोबार गांव निवासी मंगरे प्रसाद के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल मंगरे प्रसाद समेत उसके साथी लूची को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग

पुलिस को सूचना मिली थी कि अण्टा तिराहे से जानकी नगर जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग चोरी की वारदात की तैयारी में जुटे हैं। सूचना के आधार पर भिनगा कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी प्रवीण पांडेय गिरकर घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मंगरे प्रसाद के पैर में गोली लगी।

घायल बदमाश समेत दो आरोपी हुए गिरफ्तार

गोली लगने के बाद पुलिस ने मंगरे प्रसाद को हिरासत में लिया। उसके साथ भिनगा के हनुमानगढ़ी निवासी लूची को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी भिनगा ले जाया गया। घायल पुलिसकर्मी प्रवीण पांडेय का भी इलाज कराया गया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

तमंचा, चाकू, जेवर और नकदी बरामद

फरार आरोपियों की पहचान गिरीश बहेलिया और शिवकुमार जायसवाल उर्फ दुबे के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे, एक चाकू और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। इसके अलावा जेवर, नकदी, कपड़े, दस्तावेज समेत अन्य सामान भी मिला है। पुलिस इन बरामद वस्तुओं को पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं से जोड़कर जांच कर रही है।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व की चोरी की वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
 

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News