Contact for Advertisement 9354759354


उत्तर प्रदेश: धर्मवीर सिंह अशोक की हुई वापसी, पार्टी ने फिर सौंपी जिम्मेदारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , उत्तर प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 04/08/2026 02:38:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 04/08/2026 02:38:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर सिंह अशोक की एक बार फिर पार्टी में वापसी हो गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर सिंह अशोक की एक बार फिर पार्टी में वापसी हो गई है। माना जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी राज्य में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपने वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को दोबारा संगठन में वापस ला रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी का यह निर्णय अपने धरातलीय कैडर को फिर से लामबंद करने और संगठन को सुदृढ़ करने की रणनीति का हिस्सा है पार्टी नेतृत्व राज्य भर में सांगठन के ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है। 

उल्लेखनीय है कि करीब तीन माह पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो के निर्देश पर बुलंदशहर जिलाध्यक्ष की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उस समय उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे। निष्कासन के बाद मीडिया में लगातार तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं हालांकि, उन्होंने पार्टी और विचारधारा के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी उनके इसी सकारात्मक रुख को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पुनः सम्मानजनक तरीके से पार्टी में शामिल करने का निर्णय लिया है। 

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News