Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, मुबारकपुर में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 30/07/2026 03:05:19 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 30/07/2026 03:05:19 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुबारकपुर आजमगढ़ आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुबारकपुर आजमगढ़ आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर विधानसभा कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एक महत्वपूर्ण विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. महबूब आजम अंसारी ने की, जबकि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ओंमकार शास्त्री उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और वक्ताओं ने संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने आह्वान किया कि वे अभी से ही गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर बसपा की नीतियों, जनहितैषी विचारों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। 

मुख्य वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।  इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक बेहद मजबूत और सक्रिय करना आवश्यक है नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार बने रहने, उनकी दैनिक समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा पार्टी के कैडर को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News