Contact for Advertisement 9354759354


राजस्थान: अमेरिकी चार्जशीट के बीच एडीजी का बड़ा दावा, गोदारा का नेटवर्क तोड़कर 6 मॉड्यूल पकड़े गए 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shikha , राजस्थान  Edited By: Shikha, Date: 09/07/2026 12:50:30 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 09/07/2026 12:50:30 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: गैंगस्टर रोहित गोदारा जो कभी राजस्थान और आसपास के राज्यों में एक खौफ का नाम था, आज पूरी तरह से प्रशासन के निशाने पर है।

विस्तार

राजस्थान: गैंगस्टर रोहित गोदारा जो कभी राजस्थान और आसपास के राज्यों में एक खौफ का नाम था, आज पूरी तरह से प्रशासन के निशाने पर है। लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा जैसे गैंगस्टर्स की धमकी, फिरौती, और गैंगवार की खबरें अब आम हो गई हैं, लेकिन राजस्थान पुलिस इन नेटवर्क्स को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने के लिए कमर कस चुकी है। हाल ही में अमेरिका के न्याय विभाग ने रोहित गोदारा को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की सूची में शामिल करते हुए चार्जशीट दाखिल की है, जिसने इस मुद्दे को वैश्विक मंच पर ला खड़ा किया है. इसी बीच, राजस्थान एटीएस के एडीजी दिनेश एम एन ने रोहित गोदारा के नेटवर्क को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण बयान दिया है। 

गोदारा भले ही विदेश में, पर राजस्थान में नेटवर्क खत्म

 एडीजी दिनेश एम एन ने साफ कर दिया है कि भले ही रोहित गोदारा विदेश में बैठा हो, लेकिन राजस्थान में उसके पूरे नेटवर्क को खत्म करने की कार्रवाई लगातार जारी है।  उन्होंने माना कि दूसरे देश में मौजूद आरोपी को गिरफ्तार करना कोई आसान काम नहीं है और इसमें कई चुनौतियां हैं, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि उसके नेटवर्क को राजस्थान में पनपने दिया जाएगा। उनके मुताबिक, एटीएस ने अब तक इस गैंग के पांच से छह मॉड्यूल पकड़े हैं, और इस दौरान भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। 

सुरक्षा और कार्रवाई पर फोकस

 दिनेश एम एन ने बताया कि एटीएस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इस गैंग की ओर से फायरिंग और हत्या जैसी घटनाएं न हो सकें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को धमकी मिल रही है, उन्हें सुरक्षा देने के लिए एटीएस लगातार काम कर रही है। साथ ही, गैंग की मदद करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 

अमेरिका का 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' और राजस्थान में प्रभाव

 दूसरी तरफ, अमेरिका के न्याय विभाग ने ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत भारतीय मूल के अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क पर एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और जग्गू भगवानपुरिया सहित 37 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. इस संयुक्त अभियान में अमेरिका, कनाडा और यूरोप में २४ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 27 आरोपी अभी भी फरार हैं। 

राजस्थान में लगातार कार्रवाई

इस वैश्विक कार्रवाई के बावजूद, राजस्थान में रोहित गोदारा गैंग के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में झुंझुनूं जिले की पिलानी पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग से जुड़े विकास उर्फ दुबे को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी पर पिलानी के एक कॉलेज संचालक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। रिपोर्टों के अनुसार, उसने वॉइस मैसेज भेजकर कहा था कि यह भाई रोहित गोदारा का संदेश है और दो करोड़ रुपये देने होंगे। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी यह गैंग सक्रिय है। हाल ही में एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक शूटर और हैंडलर की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। इन घटनाओं के बीच, राजस्थान एटीएस ने साफ कर दिया है कि राज्य में रोहित गोदारा गैंग के नेटवर्क और उसके मददगारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और गैंग की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एडीजी दिनेश एम एन का बयान इस बात का संकेत है कि राजस्थान पुलिस अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है, चाहे वह अपराधी देश में हो या विदेश में। सब पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related News

Bengaluru Husband Wife Attack: बेंगलुरु में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, फ्लोर क्लीनर फेंकने के बाद धारदार हथियार से किए कई वार, आरोपी हुआ गिरफ्तार  

मध्य प्रदेश: संतजी की प्रेरणा से सात समंदर पार तक पहुंची सेवा की रोशनी, बदली हजारों जिंदगियां

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

छत्तिसगढ़: सेवानिवृत्त प्राचार्य समीर प्रधान ने नवागांव और खैरवार डेरा स्कूलों में कराया न्योता भोज


Featured News