-
☰
No image found.
Bengaluru Murder News: निर्वस्त्र हालत में युवती का शव मिलने से मची सनसनी, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
बेंगलुरु: आडुगोडी इलाके में झारखंड की रहने वाली पूजा दत्ता का शव निर्वस्त्र मिलने से हड़कंप मच गया।
विस्तार
बेंगलुरु: आडुगोडी इलाके में झारखंड की रहने वाली पूजा दत्ता का शव निर्वस्त्र मिलने से हड़कंप मच गया। पूजा का शव निर्वस्त्र मिलने से कई तरह ही आशंकाए लगाई जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ताकि पूजा की मौत की वजह साफ हो सके। आइये जानते है की आखिर पूरा मामला है क्या। 4 सालों से मानसिक तनाव में थी पूजा जानकारी के अनुसार, पूजा दत्ता पिछले 4 सालों से मानसिक तनाव और अकेलेपन से जूझ रही थी। कोरोना काल में शादी के कुछ वक़्त बाद ही उसके पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह काफी टूट गई थी। बताया जा रहा है कि पूजा साल 2023 में नौकरी की तलाश में बेंगलुरु आई थी और एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही थी। धीरे-धीरे उसने परिवार से संपर्क कम कर दिया और बाद में पूरी तरह बात करना बंद कर दिया। पूजा के पिता का बयान पूजा के पिता सनातन दत्ता ने बताया कि वह अपनी बेटी को ढूंढने के लिए दो बार बेंगलुरु भी आए थे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिवार के अनुसार, नौकरी छोड़ने को लेकर हुई बातचीत के बाद पूजा नाराज हो गई थी और उसने परिवार से दूरी बना ली और अकेले ही रहने लगी। कोई बात न होने की वजह से पूजा की ज़िंदगी में क्या चल रहा है इस बात से उसके परिजन पूरी तरह से अनजान थे। पुलिस की कार्रवाई फिलहाल आडुगोडी पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि पूजा की मौत की वजह साफ़ हो सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। हलाकि पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
