-
☰
No image found.
UP Crime News: आपसी रंजिश के चलते युवक को उतारा मौत के घाट, घर में पसरा मातम का माहौल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बदायूं से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ एक युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में मातम का माहौल हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बदायूं से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ एक युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में मातम का माहौल हैं। दरअसल ये दर्दनाक घटना हजरतपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया गांव की हैं, जहाँ शादी की खुशियाँ में ग्रहण तब लग गया जब दूल्हे के भाई की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जा रहा हैं की दूल्हे का भाई शादी का कुछ सामान लेकर घर लौट रहा था। उसी वक्त उसका एक्सीडेंट हो गया। परिजनों का कहना हैं की इस घटना में पीड़ित युवक को सिर्फ मामूली चोटें आई थी, लेकिन परिजनों का आरोप हैं की इस घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद के चलते दूसरे पक्ष ने युवक पर डंडों और लाठियों से हमला कर दिया था। मामले का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ रस्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पुरे परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं। बताया जा रहा हैं की मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चियों को छोड़ गया है, जो की अब बेसहारा हो गई हैं, जिनके सर से उनके बाप का साया छीन गया हैं। परिजनों इस घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की हैं, जिसके बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
