-
☰
No image found.
MP Crime News: शादी में भौकाल दिखाना पड़ा भरी, नाराज़ दूल्हे ने कराया केस दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में एक शादी समारोह उस समय विवाद का कारण बन गया, जब एक रिश्तेदार अपना रौब दिखाने के लिए हथियारों और बाउंसरों के साथ शादी में पहुंच गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में एक शादी समारोह उस समय विवाद का कारण बन गया, जब एक रिश्तेदार अपना रौब दिखाने के लिए हथियारों और बाउंसरों के साथ शादी में पहुंच गया। यह दिखावा उस पर ही भारी पड़ गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। दरअसल ये मामला ग्वालियर का है, जहां 25 साल के डॉक्टर जीशान खान की शादी 24 अप्रैल को एक रिसोर्ट में हो रही थी। शादी का माहौल खुशियों से भरा था, लेकिन तभी मुंबई से आया उनका एक रिश्तेदार साजिद शेख अपने साथ गनमैन और कई बाउंसर लेकर पहुंच गया। शादी में इस तरह की भारी सुरक्षा और हथियार देखकर मेहमान घबरा गए और माहौल असहज हो गया, जिसके बाद दूल्हे डॉक्टर जीशान को यह सब ठीक नहीं लगा। उन्होंने साजिद से कहा कि वह अपने साथ आए गनमैन और बाउंसरों को बाहर भेज दे, क्योंकि शादी जैसे कार्यक्रम में इस तरह का प्रदर्शन सही नहीं है लेकिन साजिद को यह बात बुरी लग गई और उसने इसे अपनी बेइज्जती समझ ली। वह गुस्से में शादी छोड़कर चला गया। इसके बाद मामला और बढ़ गया। मुंबई लौटने के बाद साजिद ने सोशल मीडिया पर डॉक्टर और उनके परिवार के खिलाफ गलत बातें लिखनी शुरू कर दीं। 27 अप्रैल की रात परिवार के लोगों ने उसका एक वीडियो देखा, जिसमें वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था, जब परिवार ने उसे फोन करके ऐसा करने से रोका, तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस की कार्रवाई इस घटना के बाद डॉक्टर जीशान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी साजिद के खिलाफ धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आईटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शादी जैसे निजी कार्यक्रमों में हथियार लेकर आना कानून के खिलाफ है। कोई भी व्यक्ति अपनी ताकत दिखाने के लिए कानून नहीं तोड़ सकता। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
