-
☰
No image found.
Maharashtra Trending News: बाइक हादसे में हुई किशोर की मौत, सदमे में गए दोस्त ने पेड़ से लटककर दी जान
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: पालघर से इस वक़्त की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आ रही है, जहां नानीवली गांव में बाइक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
विस्तार
महाराष्ट्र: पालघर से इस वक़्त की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आ रही है, जहां नानीवली गांव में बाइक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सदमे में उसके 22 साल साथी ने भी पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। जानिए पूरी घटना आखिए क्या था पूरा मामला दरअसल ये घटना नानीवली गांव की है, जहाँ हल्दी के फंक्शन से लौट रहे दो युवक मोटरसाइकिल हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 14 वर्षीय मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका 22 वर्षीय दोस्त अपने साथी की ऐसी हालत को देखकर अपने होश खो बैठा। युवक इतना घबराया हुआ था की उसने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर ही बच्चे ने गवाई अपनी जान जानकारी की मुताबकि मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज होने के कारण युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिसकी वजह से बाइक सीधे सड़क किनारे लगे सोलर लैंप से टकरा गई। हादसे में 14 वर्षीय वैभव लहांगे की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसे बचाने का मौका नहीं मिला। युवक ने पेड़ से लटकर दी जान बाइक हादसे के बाद जब बाइक चालक नितिन वरठा ने देखा की उसका दोस्त कोई हलचल नहीं कर रहा तो वह बहुत घबरा गया। हालांकि ये साफ़ नहीं है की उसने फांसी अपने दोस्त की मौत के दुःख में लगाई या जेल जाने के डर उसने फांसी लगा ली। मनोर पुलिस स्टेशन के प्रभारी प्रोबेशनरी सहायक पुलिस अधीक्षक कुमार सुशांत के मुताबिक नितिन ने पैंट के सहारे पास के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
