-
☰
Nirale family murder case: जमीन कब्जे की रंजिश बनी काल, एक ही परिवार के 6 लोगों की करी बेरहमी से हत्या
- Photo by : social media
संक्षेप
कर्नाटक: विजयपुरा जिले से एक चौका देने वाली सनीसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई हैं।
विस्तार
कर्नाटक: विजयपुरा जिले से एक चौका देने वाली सनीसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई हैं। इस घटना के बाद पुरे इलाके में तनाव और भय का माहौल बना हुआ हैं। दरअसल ये घटना कर्नाटक के विजयपुरा जिले की हैं, जहाँ ज़मीन के विवाद को लेकर हुई इस हिंसक घटना पुरे इलाके में दहशत फैला दी हैं। बताया जा रहा हैं की जिले के चडाचन पुलिस थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में शुक्रवार को दोपहर के समय एक ही परिवार के 5 सदस्यों के साथ 6 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, जिनमें से अन्य 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान जानकारी के मुताबिक ये घटना शुक्रवार की दोपहर को करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच में हुई थी। इस घटना में मृतकों की पहचान 65 वर्षीय दुंडप्पा रेवनसिद्दप्पा निराले, 58 वर्षीय शिवपुत्र रेवनसिद्दप्पा, 55 वर्षीय चंद्रकांत उर्फ चंदू रेवनसिद्दप्पा निराले, 25 वर्षीय राहुल शिवपुत्र निराले, 23 वर्षीय समर्थ शिवपुत्र निराले, 45 वर्षीय शब्बीर बाबूसाब अत्तर के रूप में हुई हैं, वही गंभीर रूप से घायल हुए 72 वर्षीय अरविंद कटागे और 33 वर्षीय जेसीबी ऑपरेटर संदीप माने को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जमीन को लेकर हुआ विवाद शुरू शुरुआती जांच में सामने आया हैं की इस पूरी वारदात की वजह 25 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद है। पुलिस अधिकारी लक्ष्मण निंबर्गी का कहना हैं की निराले परिवार ने हाल ही में नीवरगी के तेली परिवार से यह जमीन खरीदी थी, जिसको लेकर करीब 15 वर्षों से विवाद चल रहा था और इसी कारण तेली परिवार जमीन पर खेती नहीं कर पा रहा था। बताया जा रहा हैं की जमीन के कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रही इस दुश्मनी ने एक दिन हिंसक रूप ले लिया। पुलिस का दावा हैं की ये विवाद वर्ष 2015 के एक हत्या मामले से भी हो सकता है। वर्ष 2015 में शिवानंद पाटिल नामक युवक की हत्या हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव शुरू हो गया था। पुलिस कर रही मामले की जांच जानकारी के अनुसार हाल ही में खरीदी गई जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे निराले परिवार पर अचानक हमला कर दिया गया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी की पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ स्थानीय लोगों ने गोली चलाने की भी आशंका जताई है, हालांकि पुलिस का कहना है की अब तक शवों पर गोली लगने के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मौत की असली वजह और हमले में इस्तेमाल हुए हथियारों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। इस पारिवारिक हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में डर और भय का माहौल बना हुआ है।
Prison Bribery: तिहाड़ जेल में रिश्वतखोरी पर हुआ बड़ा खुलासा, 6 वार्डर समेत 11 आरोपी हुए गिरफ्तार
दिल्ली: सोती हुई पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, शक के चलते आए दिन होते रहते थे विवाद
Security Lapse: सबवे में हुई 62 वर्षीय बुजुर्ग की हुई हत्या, घटना के बाद सबवे की सुरक्षा पे उठे सवाल
Murder at Railway Station: शाहदरा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के विवाद में युवक की मौत
Love Marriage Case: लड़की ने भाग कर की शादी, परिवार ने हत्या कर नदी किनारे जलाया शव