Contact for Advertisement 9354759354


Mumbai Crime News: धर्म बताने और कलमा पढ़ने से किया इंकार, फिर आरोपी ने किया चाकू से वार 

- Photo by : social media

मुंबई  Published by: md anish , मुंबई  Edited By: md anish, Date: 28/04/2026 12:56:25 pm Share:
  • मुंबई
  • Published by: md anish ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 28/04/2026 12:56:25 pm
Share:

संक्षेप

मुंबई: देशभर से धार्मिक जबरदस्ती से जुड़े कई केस सामने आते हैं।

विस्तार

मुंबई: देशभर से धार्मिक जबरदस्ती से जुड़े कई केस सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई के मीरा रोड से सामने आ रहा हैं, जहाँ आरोपी ने दो व्यक्तियों से पहले तो उनका धर्म पूछा फिर दोनों को कलमा पढ़ने को कहा, इस बात से इंकार करने पर आरोपी ने दोनों व्यक्तियों पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के चलते आरोपी को डेढ़ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया हैं। 

यह घटना रविवार की सुबह को करीब 4  बजे मीरा रोड के एक निर्माणाधीन इमारत में घटी थी। उस वक्त सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा हैं की आरोपी जैब जुबैर अंसारी(31) ने गार्ड्स के पास जाकर उनका नाम और धर्म पूछा। इसके बाद उनसे कलमा पढ़ने के लिए कहा , जिसके बाद दोनों गार्ड्स ने जब उसे बताने से इंकार किया तो आरोपी ने दोनों पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड्स की हालत 

इस घातक हमले में पीड़ित राजकुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनके आतों में गंभीर चोटें आई है और पीड़ित सुब्रतो सेन को पीठ पर हलकी चोट लगी हैं। बताया जा रहा हैं की सेन किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए केबिन में छिप गया था और पुलिस को इस घटना की सुचना दी थी। जिसके बाद दोनों पीड़ितों को तुरंत पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

CCTV से हुआ आरोपी का खुलासा 

मामले का पता चलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ईमारत के आसपास लगे सभी कैमरों की जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान हुई हैं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मीरा रोड के नया नगर इलाके के किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया हैं। इस मामले में नया नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

ISIS प्रोपेगेंडा में शामिल आरोपी 

पुलिस की जांच में सामने आया हैं की आरोपी की ऑनलाइन गतिविधियों में संदिग्ध चीज़े  सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि वह ऑनलाइन आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े कट्टरपंथी और प्रोपेगेंडा वाले वीडियो देखा करता था। आरोपी अंसारी के घर से भी संदिग्ध और कट्टरपंथी से जुडी कुछ चीज़े मिली हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब महाराष्ट्र ATS को सौंप दी गई है। दावा किया जा रहा हैं की इस हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश या कट्टरपंथी का हाथ तो नहीं। 

अमेरिका से लौटा था आरोपी 

जानकारी के अनुसार आरोपी  जैब जुबैर अंसारी 2019 तक अमरीका में ही रह रहा था और साइंस ग्रेजुएट है। बताया जा रहा हैं की उसका परिवार अभी भी अमेरिका में रहता हैं। भारत लौटने के बाद वह किराए के मकान में अकेले रह रहा था। जांच में सामने आया हैं की पहले आरोपी एक कोचिंग सेंटर में केमिस्ट्री और गणित पढ़ाता था, कुछ महीनों से वह ऑनलाइन क्लासेस भी ले रहा था। अमेरिका में नौकरी न मिलने पर वह भारत आया था। इसी वजह से वह मानसिक रूप से बीमार रहने लगा था और ऑनलाइन कट्टरपंथी की ओर उसका झुकाव बढ़ने लगा था। जांच एजेंसियों को आशंका है की आरोपी सोशल मीडिया, वीडियो प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए आतंकी संगठनों से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल उसके डिजिटल डेटा की गहराई से जांच की जा रही है।