-
☰
No image found.
Delhi Murder News: 22 साल के युवक की चाकू मारकर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
- Photo by : social media
संक्षेप
नई दिल्ली: राजधानी के बुराड़ी इलाके में आज एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विस्तार
नई दिल्ली: राजधानी के बुराड़ी इलाके में आज एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस के अनुसार, युवक पर उस समय हमला किया गया। ये घटना बुराड़ी के वेस्ट कमल विहार बी ब्लॉक गली नंबर 8 की है। युवक की पहचान पंकज नाम से हुई है। ये घटना तब की है, जब पंकज अपने घर के पास मौजूद था। हमलावरों ने उसके सीने और गले पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के शरीर पर कई गहरे घाव थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने अचानक शोर सुना, जिसके बाद बाहर निकलकर देखा तो युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। परिजनों का कहना है उनके बच्चे के आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
