-
☰
No image found.
Minor Rape Case: 9 साल की मासूम के साथ कंचे देने के बहाने किया दुष्कर्म, कमरे में बंद कर बारी -बारी किया दुष्कर्म
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: क्या आपके बच्चे सुरक्षित है ? क्या आपके घर की महिलाएँ सुरक्षित है ? भारत के अंदर आए दिन रेप के मामले बढ़ते जा रहे है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: क्या आपके बच्चे सुरक्षित है ? क्या आपके घर की महिलाएँ सुरक्षित है ? भारत के अंदर आए दिन रेप के मामले बढ़ते जा रहे है। कही मासूम बच्चियों को लोग अपना हवस का शिकार बना रहे है तो कहि महिलाओं को। उससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात ये है की रेप करने वाले आरोपी को आज तक सजा नहीं मिली है। केवल कुछ सालों की सजा और उसके बाद आरोपी जेल से बहार। एक बार फिर रेप की खबर सामने आई है, जिसको पढ़ आपका भी खून खौल उठेगा। मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसको डराकर चुप रहने को कहां। जाइए क्या है पूरा मामला दरअसल ये खबर मंदसौर जिले के अफजलपुर की है, जहाँ एक 9 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बहार अकेले खेल रही थी। इसी बीच विजय मालवीय की नजर उस पर पड़ी और उसने गांव के अशोक दर्जी को आवाज लगाते हुए कहां की जाओ बच्ची को बुला कर लाओ, उसको खेलने के लिए कंचे देंगे, जैसे ही मासूम दोनों आरोपियों के पास पहुंची दोनों की हैवानियत जाग उठी। दोनों ने मिलकर मासूम को कमरे में बंद कर दिया और एक-एक करके दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतने से भी आरोपियों का मन नहीं नहीं भरा दोनों ने मिलकर मासूम को डराया की अगर उसने किसी को भी इसको जानकारी दी तो वो जान से मार देंगे। मासूम ने परिजनों को दी जानकारी घटना के बाद जब मासूम घर आई तो उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जहां आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस घटना के आरोपी विजय मालवीय की उम्र 25 साल बताई जा रही है। वहीं अशोक दर्जी की उम्र 40 साल। पुलिस की कार्यवाही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और काफी देर मेहनत करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है की आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाइये ताकि भविष्य में दुबारा ऐसी घटना न हो। अगर आरोपियों के अभी सजा नहीं दी गई तो ये दुबारा ऐसी हरकत कर सकते है।
