Contact for Advertisement 9354759354


Man Returns Alive: डेढ़ साल बाद जिंदा लौटा मृत युवक, परिवार कर चुका था अंतिम संस्कार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shikha , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 27/07/2026 03:37:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 27/07/2026 03:37:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: औरैया जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: औरैया जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां करीब डेढ़ साल पहले पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़कर गया एक युवक अचानक वापस लौटा, तो परिवार और रिश्तेदारों के होश उड़ गए। दरअसल, परिवार कुछ दिन पहले ही एक अज्ञात शव की पहचान युवक के रूप में कर उसका अंतिम संस्कार कर चुका था और अब उसकी शुद्धि का कार्यक्रम चल रहा था। मामला अटसू क्षेत्र के ग्राम सैदपुर का है, जहां दशरथ सिंह अपने भाई कमल सिंह की शुद्धि का कार्यक्रम कर रहे थे। इसी दौरान कमल सिंह अचानक जिंदा उनके सामने पहुंच गया। उसे देखते ही वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। कमल ने बताया कि घर छोड़ने के बाद वह पानीपत में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान एक हादसे में उसका पैर टूट गया, जिसके चलते वह परिवार से संपर्क नहीं कर सका।

बताया जा रहा है कि 18 जुलाई को भीखेपुर गांव के पास हाईवे किनारे एक जर्जर होटल के मलबे के पास लोगों ने एक अज्ञात शव पड़ा देखा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। शव काफी पुराना था और उसकी हालत भी खराब थी। मृतक ने मेहरून रंग की शर्ट और नीले रंग का लोअर पहन रखा था, जबकि गले में तौलिया और कलाई पर ब्रेसलेट था। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। इसके बाद सैदपुर निवासी दशरथ सिंह ने शव की पहचान अपने भाई कमल सिंह के रूप में की। बताया गया कि 25 जून से कमल का मोबाइल बंद था और परिवार का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। पहचान के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिवार को सौंप दिया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लेकिन अंतिम संस्कार के कुछ दिन बाद जब कमल सिंह खुद घर पहुंचा, तो परिवार के साथ-साथ पुलिस के सामने भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया अगर कमल जिंदा है, तो फिर जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया, वह आखिर किसका था? अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जिस अज्ञात शव की पहचान कमल सिंह के रूप में की गई थी, उसकी असली पहचान क्या है और आखिर पहचान में इतनी बड़ी गलती कैसे हुई।
 

Related News

Bengaluru Husband Wife Attack: बेंगलुरु में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, फ्लोर क्लीनर फेंकने के बाद धारदार हथियार से किए कई वार, आरोपी हुआ गिरफ्तार  

मध्य प्रदेश: संतजी की प्रेरणा से सात समंदर पार तक पहुंची सेवा की रोशनी, बदली हजारों जिंदगियां

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

छत्तिसगढ़: सेवानिवृत्त प्राचार्य समीर प्रधान ने नवागांव और खैरवार डेरा स्कूलों में कराया न्योता भोज


Featured News