Contact for Advertisement 9354759354


Sex Racket Exposed: स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, मालिक हुआ  गिरफ्तार, चार महिलाएँ कराई गई मुक्त

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: md anish , दिल्ली  Edited By: md anish, Date: 01/07/2026 05:14:01 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: md anish ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 01/07/2026 05:14:01 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने स्पा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वहां मौजूद चार महिलाओं को मुक्त कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक यह मामला सेंट्रल दिल्ली के पंचकुइयां रोड इलाके का है, जहां एक स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की और मौके से आपत्तिजनक गतिविधियों का खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा मालिक अजय मल्होत्रा को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी नबी करीम क्षेत्र के मुल्तानी ढांडा इलाके का निवासी है। पुलिस ने स्पा सेंटर से चार महिलाओं को भी सुरक्षित बाहर निकाला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

पुलिस की बनाई गई योजना 

डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के अनुसार 30 जून को पुलिस को सुचना मिली थी की पंचकुइयां रोड स्थित प्रॉपर्टी नंबर 15 के दूसरे माले पर स्थित एक स्पा सेण्टर में ग्राहकों को पैसों के बदले यौन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थी। मामले का पता चलते ही पुलिस ने एक टीम गठित की, जिसके बाद मामले की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को 2,000 रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा। जांच के दौरान स्पा संचालक ने एडवांस राशि लेकर एक महिला को ग्राहक के साथ कमरे में भेज दिया। 

आरोपी मालिक को धर दबोचा 

पुलिस की बनाई गई योजना के तहत फर्जी ग्राहक ने पुलिस को संकेत दिया, जिसके बाद टीम ने तुरंत स्पा सेंटर पर छापा मार दिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्पा संचालक अजय को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि वहां मौजूद चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3,400 रुपये नकद, ग्राहकों का एंट्री रजिस्टर और कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कीं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related News

Bengaluru Husband Wife Attack: बेंगलुरु में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, फ्लोर क्लीनर फेंकने के बाद धारदार हथियार से किए कई वार, आरोपी हुआ गिरफ्तार  

मध्य प्रदेश: संतजी की प्रेरणा से सात समंदर पार तक पहुंची सेवा की रोशनी, बदली हजारों जिंदगियां

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

छत्तिसगढ़: सेवानिवृत्त प्राचार्य समीर प्रधान ने नवागांव और खैरवार डेरा स्कूलों में कराया न्योता भोज


Featured News