Contact for Advertisement 9354759354


UP Encounter: यूपी में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा तेज, कई जिलों में मुठभेड़ के बाद बदमाश हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: md anish , उत्तर प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 27/06/2026 06:17:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: md anish ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 27/06/2026 06:17:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आगरा, बदायूं, बांदा, बागपत, प्रयागराज, बुलंदशहर और आजमगढ़ में पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल एक अंतरजनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जानिए पूरी खबर।आरोपी स्कूल और किराना दुकान में हुई चोरी की वारदातों में शामिल था। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसके पास से चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त 1300 रुपये बरामद किए गए हैं। इसी जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी को पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है। वहीं बागपत में टेंट व्यापारी पिता-पुत्र हत्याकांड में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश भीमसेन को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार इस चर्चित हत्याकांड में यह तीसरी गिरफ्तारी है।

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित कुकर कटवा गांव में हुए ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी हिमांशु यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस उसे हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कराने पैरानीपुर क्षेत्र की झाड़ियों में लेकर गई थी, जहां आरोपी ने एक सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच में प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार को हत्या की वजह माना गया है। पुलिस ने हिमांशु यादव, उसके भाई अंकित यादव, निहाल, राजन और ग्राम प्रधान गुड्डू यादव सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। बुलंदशहर के सिकंद्राबाद क्षेत्र में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश विनोद उर्फ कालिया उर्फ कालू के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक, चोरी का सामान और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी पर लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत सात मुकदमे दर्ज हैं। उधर आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शातिर बदमाश रवि मिश्रा घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई बाइक, अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं।
 

Related News

Bengaluru Husband Wife Attack: बेंगलुरु में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, फ्लोर क्लीनर फेंकने के बाद धारदार हथियार से किए कई वार, आरोपी हुआ गिरफ्तार  

मध्य प्रदेश: संतजी की प्रेरणा से सात समंदर पार तक पहुंची सेवा की रोशनी, बदली हजारों जिंदगियां

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

छत्तिसगढ़: सेवानिवृत्त प्राचार्य समीर प्रधान ने नवागांव और खैरवार डेरा स्कूलों में कराया न्योता भोज


Featured News